Godda News: पथरगामा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन निमित्त और अर्ध निर्मित असलहा बरामद




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिले के पथरगामा प्रखंड के ग्राम परसपानी में दिलीप महतो नामक युवक के घर पर चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया| छापामारी के दौरान अवैध गन फैक्ट्री के मुख्य संचालक मनोज कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया| पथरगामा में अवैध हथियार बनाए जाने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापामारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा आनंद मोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घर की विधिवत् तलाशी ली गयी जिसमे अवैध मिनी गन फैक्ट्री व आग्नेयास्व सहित अन्य अवैध सामान पाया गया जिसे विधिवत् जप्त किया गया। इस संबध में गोड्डा (मु०) थाना कांड संख्या 340/22 दिनांक 12 दिसंबर 22 को आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में एक व्यक्ति दिलीप महतो, पिता महानंद महतो, सा० पारसपानी, थाना गोड्डा (मुफस्सिल) जिला गोड्डा एवं अन्य दो के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य संचालक प्राथमिक अभियुक्त मनोज महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


बताया गया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। उक्त मामले को लेकर नगर थाना में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। इस छापेमारी में एक देशी रिवाल्वर, एक पिस्टल के आकार का लोहा के प्लेट का ढाँचा, एक लोहा काटने का लेथ मशीन, एक जेनरेटर, 13 पीस लोहा का प्लेट, 20 पीस लोहा का सरिया छड़ बरामद किया गया। उक्त मामले में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजय कुमार उर्फ मनोज महतो, उम्र 34 वर्ष, पिता- मिसर महतो, सा० भतडीहा, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा के रूप में पहचाना की गई है। छापामारी टीम में पु०नि० सदर प्रभाग रामाकांत तिवारी, थाना प्रभारी गोड्डा मु० पु०अ०नि० मनोरंजन कुमार, थाना प्रभारी पथरगामा पु०अ०नि० अरूण कुमार, पु० अ० नि० रूपेश कोठारी, पथरगामा थाना, स०अ०नि० शंकर प्रसाद यादव, गोड्डा मु० थाना, गोड्डा मु० थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें