Godd News: हुड़का जाम के लिए कुड़मी समाज की टीम दिल्ली के लिए हुई रवाना




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट|- आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को कुर्मी समाज की टीम संसद भवन घेराव (हुड़का जाम) के लिए गोड्डा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। मौके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो ने बताया कि कुड़मी समाज की 72 वर्षों की पुरानी मांग महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूचि में शामिल करने हेतु और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु एवं सरना धर्म कोड लागू करने करने के लिए 12 दिसंबर 2022 को दिल्ली में हुड़का जाम आंदोलन का आयोजन किया है। इस आंदोलन में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा के महतो समाज हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए दिगंबर महतो का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला सचिव निताय महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमलता महतो, महिला मोर्चा के साहेबगंज जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव सोनू कुमार, दशरथ महतो, अर्चना महतो, अजय डुंगरियार, नीलकंठ महतो, जितेन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार, धर्मेंद्र महतो, रविन्द्र, सपन, रमेश, नरसिंह महतो आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें