Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बुधवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी दिनेश साह का 12 वर्षीय पुत्र चेतन देव कुमार और पंकज मंडल की 30 वर्षीय पत्नी काजल देवी टोटो से गिरकर जख्मी हो गई। बताया जाता है कि, यह दोनों महाराणा से टोटो पर बैठकर अपने घर 

जा रहे थे। इसी दौरान टोटो गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं दूसरी ओर बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के गहराजोर गांव निवासी शंकर मुर्मू के 45 वर्षीय पुत्र मंगल मुर्मू को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने गांव के समीप टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद 12 वर्षीय चेतन देव कुमार और 45 वर्षीय मंगल मुर्मू को रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया है कि दोनों के पैर की हड्डी टूट गई है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें