Bounsi News: नगर पंचायत चुनाव को लेकर किया गया मॉक पोल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड मुख्यालय सभागार में नगर पंचायत चुनाव को लेकर मॉक पोल का आयोजन किया गया। पहले दिन नगर पंचायत चुनाव को लेकर मुख्य पार्षद पद के लिए मॉक पोल किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय मॉक पोल के आयोजन के पहले दिन 39 

ईवीएम मशीन से मॉक पोल किया गया। जिसमें मुख्य पार्षद के लिए मॉक पोल किया गया है। कल रविवार को मॉक पोल के दूसरे दिन उप मुख्य पार्षद पद के लिए मॉक पोल किया जाएगा। तदुपरांत तीसरे दिन सोमवार को वार्ड पार्षद के लिए मॉक पोल किया जाएगा। इस अवसर पर 40 चुनाव कर्मियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। मालूम हो कि, बौंसी प्रखंड में नगर पंचायत का चुनाव 18 दिसंबर को होना है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें