Bounsi News: 6 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना हेतु भेजा गया न्यायालय

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका:- बौंसी पुलिस ने 6 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सोमवार दोपहर थाना क्षेत्र के श्यामबाजार से 6 शराबियों को गिरफ्तार किया गया 

है। सभी शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी शराबियों को पुलिस अभिरक्षा में आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बताया गया कि शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें