Bounsi News: पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 4 शराबियों को किया गिरफ्तार, जुर्माना के लिए भेजा गया न्यायालय

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने रविवार को दो शराबी को थाना क्षेत्र के श्यामबाजार से गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना के लिए बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, वाहन /?जांच के दौरान श्यामबाजार से झारखंड के तरफ से आ रहे दो बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों शराबियों को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र निवासी शंभू हरी और श्याम हरि 


के रूप में हुई है। दोनों शराबी को आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बंधुआकुरावा पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराबीयों की जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार शराबी की पहचान बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सहसराम गांव निवासी राजीव कुमार एवं बौंसी थाना क्षेत्र के सरुआ गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराबियों को आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेजा जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें