Pathargama News: नेहरू युवा केंद्र पिपरा में मनाया गया संविधान दिवस





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेहरू युवा केंद्र गोड्डा सह युवा कार्य और खेल मंत्रालय भारत सरकार के युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार प्रखंड अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र पिपरा में संविधान दिवस मनाया गया| कार्यक्रम का शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के फोटो पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर किया गया| इस मौके पर क्विज और साविंधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान नीतीश कुमार और द्वितीय स्थान राजरानी भारती ने प्राप्त किया| विजेता को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया| मौके पर उपस्थित एनवाईवी गायत्री कुमारी ने कही की भारत का सर्वोच्च संविधान 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। भारत का संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर है। दीपक कुमार दास ने कहा की भारत का संविधान विश्व के सभी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। संविधान ही हमारे राजनैतिक, समाजिक एवंम् न्यायिक क्रिया-कलाप को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिये एक सही ढंग प्रदान करता है| अर्थात् संविधान ही बतलाता है कि समाज को कैसे चलाये, किसी आम नागरिक को किसी तकलीफ न हो और किसी व्यक्ति के अधिकारो का हनन न हो। मौके पर क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, अन्नु कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन कुमारी, काजल, सुनीता, बसंती, मधु, राज रानी, नीतीश, श्रवण, बिरजू, धर्मराज आदि दर्जनों छात्र छात्राएं मोजूद रहे ।

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें