Panjwara News: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक ने केसीसी ऋण के बारे में लाभुकों को दी जानकारी

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के क्षेत्राधीन पंजवारा शाखा अंतर्गत रणगांव में वितरित केसीसी ऋण लाभार्थियों में ऋण खाते की उपयोगिता के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित केसीसी ऋण लाभार्थियों में ऋण खाते के उपयोगिता, केसीसी ऋण के 

फायदे तथा त्वरित ऋण चुकाने पर मिलने वाले लाभ आदि के संबंध में जानकारी दी गई । मौके पर प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक नीरज कुमार, डीसीओ शैलेंद्र कुमार क्षेत्रीय कार्यालय के वरीय प्रबंधक प्रकाश कुमार गुप्ता पंजवारा शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार दास सहित अन्य ने लाभुकों को ऋण वसूली तथा ऋण प्रस्ताव आदि के बारे में विस्तार से जानकरी  दी।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें