ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराब तस्करों एवं शराबियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा चेक पोस्ट से पुलिस ने तीन शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद एएसआई निरंजन कुमार ने गुरुवार शाम जांच के क्रम में झारखंड के गोड्डा से आ रही एक यात्री बस से एक शराबी को 180 मिली मात्रा का एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान बांका जिला के बाराहाट के रमेश माली के रूप में हुई
है। जिसे उत्पाद टीम द्वारा कार्रवाई हेतु बांका भेज दिया गया। वहीं पंजवारा थाना पुलिस ने भी गुरुवार रात जांच के क्रम चेकपोस्ट से तीन शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबियों की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के हाजीपुर दियारा के उत्तम पासवान,गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के खरियानी के छेदी यादव एवं गोड्डा थाना क्षेत्र के दलदली के विनोद मांझी के रूप में हुई है। तीनों शराबियों को थाना द्वारा आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया गया ।इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने दी।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें