ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेहरू युवा केन्द्र गोड्डा, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देश पर नेहरू युवा केन्द्र के बसंतराय प्रखण्ड शाखा द्वारा शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं एन.वाय.वी. डॉली कुमारी द्वारा पुष्पांजलि से हुआ। श्री झा के अलावा, शिक्षाविद गोपाल कृष्ण ठाकुर, विकास सर, मिथिलेश कुमार एवं एन. वाय. वी. डॉली कुमारी द्वारा भारतीय संविधान तथा भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब के जीवनवृत्त एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान के निर्देशिका का पाठ करते हुए संविधान के सम्मान एवं अक्षरशः पालन की शपथ ली गयी।
सुरजीत झा:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें