Chandan News: नलकूप की मरम्मती में अनियमितता पर वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच आक्रोश

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत सुरंगी वार्ड 7 में 15 वीं वित्तिय योजना से बन रही कूप मरम्मती में मुखिया ममता देवी के अगुवाई में कुसुम जोरी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक यादव द्वारा एवं वार्ड सदस्य घोलटन यादव कूप मरम्मती कार्य में मनमानी को लेकर गांव के ही अशोक यादव के बीच तनाव उत्पन्न हो गई। ग्रामीण अशोक यादव ने बताया कि कूप मरम्मती कार्य में पूर्व मुखिया अशोक यादव के कहने पर वार्ड सदस्य द्वारा घटिया किस्म के मटेरियल एवं कम मात्रा में सीमेंट मिला कर जैसे तैसे काम कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों ने देख लेने की बात 

कहने लगे। वहीं वार्ड सदस्य घोलटन यादव से पुछे जाने पर बताया कि कूप मरम्मती कार्य की आवंटन राशि क्या है मुझे मालूम नहीं, प्राप्त आदेश के अनुरूप कार्य कराया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कूप मरम्मती के लिए 74 हजार रुपया आवंटित किया गया बावजूद वार्ड सदस्य द्वारा घटिया तरीके से कूप मरम्मती कार्य करने के सिर्फ दिखावा के लिए दीवार पर सीमेंट के घोल डाल दिया है। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि योजना अनुरुप ही कार्य किया जाना है। कूप मरम्मती कार्य में अनियमितता की जांच उपरांत ही आवंटित राशि भुगतान कराया जाएगा। मौके पर तुफानी ठाकुर,तेजू यादव, रवीन्द्र यादव, जानकी ठाकुर, वसंत यादव,टेकन यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें