Bounsi News: कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रखंड क्षेत्र में निकालेगी पदयात्रा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। राहुल गांधी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान भारत जोड़ो यात्रा को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा मंदार तराई से 28 दिसंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस यात्रा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पत्रकारों को दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि, भारत को एकजुट करने, एक साथ लाने और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। मौके पर बताया गया कि, यात्रा 50 दिनों की होगी। जो कि मंदार तराई के पूर्वी क्षेत्र में कार्यक्रम मंच तैयार किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि, कार्यक्रम में करीब 200000 लोगों से ज्यादा की भीड़ 


इकट्ठी होने की संभावना है। बताया गया कि, करीब 25000 से ज्यादा लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि, यह यात्रा आम जनों के लिए किया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने आम लोगों का बुरा हाल कर दिया है। चाहे वह युवा हो, मजदूर हो या आम जनता हो सभी महंगाई से त्रस्त हैं। युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। किसान को उसका वाजिब हक और मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वह प्रताड़ित हो रहे हैं। आत्महत्या कर रहे हैं और लोगों के मन में जो एक नफरत और डर बिठा दिया गया है। उन सब को दूर करने के लिए राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हैं। जिनका साथ देकर हम लोग मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, इंटर के जिला अध्यक्ष विनय कापरी सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें