Bounsi News: देवोत्थान एकादशी पर आयोजित की जाएगी मंदार महाआरती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर के मध्य में स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर का 22 वां स्थापना दिवस धूमधाम से 4 नवंबर को मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि, कार्यक्रम 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मंदार महा आरती कार्यक्रम भी आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मालूम हो कि, देवोत्थान एकादशी के दिन ही 2001 में इस मंदिर की स्थापना की गई थी। जबकि इस बार 17 वां मंदार महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। देवोत्थान एकादशी पर होने वाले मंदार महाआरती का यह 22वाँ आयोजन है। बताया जाता है कि 

बिहार के कई जिलों के श्रद्धालु इस महाआरती में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश को आमंत्रित किया गया है। धार्मिक न्यास समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह में 10 बजे महाभिषेक के बाद दोपहर 3 बजे हवन और संध्या 5 बजे महाआरती का कार्यक्रम आरंभ किया जायेगा। बताया गया कि महाआरती को भव्य बनाने के लिए सुल्तानगंज से पांच पंडितों की टीम यहाँ आ रही है। समिति सदस्यों के द्वारा इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। मंदार तराई अवस्थित पापहारिणी सरोवर के बीच स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन का किया जायेगा। मुख्य मंदिर के साथ साथ सरोवर के चारों ओर रंगीन लाइट लगायी गयी है। मालूम हो कि स्थानीय लोगों को इस आरती का बेसन्नी से इंतजार रहता है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें