ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौसी थाना क्षेत्र के गुड़िया मोर समीप गैस गोदाम से सटे एक सूने घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब गृह स्वामी संत कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छठ पर्व को लेकर अपने पैतृक गांव गोरगामा गए हुए थे। बताया जाता है कि, कैरी पंचायत के वर्तमान मुखिया डोली कुमारी उनके देवर और जेठ गैस गोदाम के समीप घर बनाकर रहते हैं। छठ पर्व को लेकर सभी लोग अपने गांव गए हुए थे। पीड़ित जब छठ पर्व करके वापस अपने घर गैस गोदाम समीप पहुंचा तो देखा कि, दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। संदेह
होने पर जब पूरे घर की जांच की गई तो पाया गया कि, करीब ₹30000 नगद सहित करीब 300000 से ज्यादा की जेवरात की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। बताया जाता है कि, अज्ञात चोरों के द्वारा कीमती कपड़े, स्टील, तांबा व कासा के बर्तनों की भी चोरी कर ली गई है। जबकि आभूषण में सोने का गले का हार, कंगन, कान की बाली, अंगूठियां सहित अन्य सामग्री की भी चोरी की गई है। जबकि घर के अन्य सामान को भी अज्ञात चोरों के द्वारा बिखेर दिया गया है। हालांकि पीड़ित के द्वारा अब तक इस मामले में लिखित सूचना बौंसी पुलिस को नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें