Rewari News : हर्षोल्लास के साथ मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी दशहरा


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया। रेवाड़ी में धूं धूं कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले। हुड्डा ग्राउंड में दशहरा मेले का किया गया आयोजन। देशभर में बुधवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया इससे पूर्व राम रावण युद्ध की झांकियां शहर भर में निकाली गई। रेवाड़ी शहर में जिला सचिवालय के पीछे हुडा मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। यहां घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी और मख्नलाल धर्मशाला रामलीला कमेटी की तरफ से पुतला लगाया गया था। दशहरा मेले के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे वहीं मेले के बाद लोगों ने जमकर खाने पीने की चीजों का लुत्फ उठाया। जलेबी, इमरती, फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, बर्गर, गोलगप्पे, मोमोज, आइस्क्रीम आदि की रेहड़ियों दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आई।

रेवाड़ी में सचिवालय के पीछे हुडा मैदान में रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहीं बेरली गांव में 130 फुट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। शाम 4 बजे पहले घंटेश्वर मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। जो शहर के बाजारों से होते हुए हुडा मैदान तक पहुंची। यात्रा के बीच ही श्रीराम और रावण के बीच कई बार युद्ध हुआ। आखिरी युद्ध हुडा मैदान में हुआ जिसके बाद रावण के पुतले का दहन कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मख्नलाल धर्मशाला रामलीला कमेटी की तरफ से भी शोभा यात्रा निकालकर हुडा मैदान तक गई। यहां भी मेघनाद का पुतला जलाया गया। घंटेश्वर महादेव मंदिर रामलीला कमेटी की तरफ से रोहतक में रावण का पुतला तैयार कराया गया था। बुधवार अलसुबह यह पुतला हूडा मैदान में पहुंचा। इसके अलावा रेवाड़ी शहर में और भी जगह रावण के पुतलों का दहन किया गया। गली-मोहल्लों में कम ऊंचाई के रावण के पुतले खड़े किए गए थे। जिनका शाम के समय दहन कर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें