ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर शुक्रवार रात जांच के क्रम में छह युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में छह युवकों के शराब पीने की
पुष्टि हुई। इसके बाद सभी युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो की पहचान बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव के लखन राय जारवा गांव के गुणसागर साह बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव के हरिनंदन कुमार शर्मा एवं मुन्ना कुमार साह और झारखंड के गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गांव के संतोष बाउरी एवं मारखन गांव के साजन यादव के रुप में हुई।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें