Panjwara News: पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर मंगलवार रात  जांच के क्रम में तीन युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  मंगलवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की 

जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में तीन युवकों  के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला के मोतीया ओपी के बसंतपूर गांव के पिंकु कुमार यादव , मृत्युंजय कुमार यादव और छोटु मांझी के रुप में हुई है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें