ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर मंगलवार रात जांच के क्रम में दो युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि मंगलवार रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की
जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में दो युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो की पहचान बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के खडहरा गांव के मो निजाम एवं भागलपूर जिला के बुधुचक थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के गुलाममुस्तफा राय के रुप में हुई।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें