ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजवारा ब्राह्मण टोला स्थित सती काली स्थान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन शनिवार को हवन पूजन महाप्रसाद वितरण के साथ पुर्णाहूत किया गया। इस अवसर पर विधान से पूजन अर्चन कर अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया और श्रद्धालुओं द्वारा दो दिवस तक अखंड रामायण पाठ का वाचन किया
गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को हवन पूजन कर आरती की गई। उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें अधिकाधिक संख्या में भक्तजनों ने पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके दीनानाथ मिश्र,दिवाकर ठाकुर,दिनेश झा,निर्मल मिश्र, कृष्णा ठाकुर,बबलू मिश्र,सुदर्शन झा,आलोक मिश्र,मिंकु ठाकुर,विश्विजीत मिश्र, मोनू मिश्र, सोनू मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें