Panjwara News: पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर रविवार रात  जांच के क्रम में सात युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  रविवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में सात युवकों  के शराब पीने की 

पुष्टि हुई। इसके बाद सातों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान बांका जिला के पंजवारा थाना क्षेत्र के ककनीगोड़ा गांव के लड्डु कुमार , संतोष कुमार, पंकज कुमार वैदाचक गांव के छोटु साह धोरैया के पवन कुमार बौंसी थाना क्षेत्र के डहुआ गांव के अबीब उर रहमान एवं भागलपुर अलीगंज के अनीश कुमार के रुप में हुई। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें