Godda News: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने की बैठक


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज 10 अक्टूबर 2022 को पोड़ैयाहाट प्रखंड झामुमो कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा जी के द्वारा किया गया| बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जो कार्यक्रम सरकार के द्वारा 12 अक्टूबर 2022 से 14 नवंबर 2022 तक चलना है उस कार्यक्रम को झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर सफल बनाने का प्रयास करेंगे| कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर जन जागरण अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब मजदूर बेसहारों को देने का प्रयास  करेंगे और पंचायत में प्रत्येक दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ वहां पर उपस्थित रहेंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे| इस कार्यक्रम में घनश्याम यादव जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य  के द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को जो रांची में माननीय मुख्यमंत्री  के द्वारा सभा को निर्देशित किया गया| उसी निर्देश के आलोक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विश्वास दिलाया कि पोड़ैयाहाट प्रखंड घोषित 200000 का इनाम प्राप्त करने का प्रयास करेंगे इस कार्यक्रम में पुष्पेंद्र टूटू केंद्रीय समिति सदस्य, राजेंद्र दास केंद्रीय समिति सदस्य, जितेंद्र भगत प्रखंड सचिव, महादेव मढैया जिला 20 सूत्री सदस्य, श्याम हेंब्रम प्रखंड बीस सूत्री सदस्य, मोतीराम मुर्मू, नारायण मुर्मू, रामदेव स्वराज, जीवन अंसारी, आमिर अंसारी, राम जी पंडित, बालकिशोर मुर्मू, गिरीश मुर्मू, बेटका मुर्मू आदि मौजूद थे|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें