ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पांच शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, जांच के दौरान बौंसी थाना क्षेत्र के बंगबरिया गांव निवासी प्राण ठाकुर, बौंसी के बाबूडीह निवासी स्वर्गीय बासुकी लैया का पुत्र अरुण लैया, ब्रह्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद ठाकुर के पुत्र शैलेंद्र ठाकुर, गोपाल झा के पुत्र सुधांशु झा
और स्वर्गीय दशरथ ठाकुर के पुत्र राजा ठाकुर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, सभी शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिससे बाद सभी शराबियों का मेडिकल परीक्षण रेफरल अस्पताल में कराया गया। जिसके बाद गुरुवार को सभी को पुलिस अभिरक्षा में आर्थिक दंड के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें