Bounsi News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मुस्लिम बहुल इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित मेला मैदान से रविवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा भव्य जुलूस शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ में झंडा लेकर शिरकत की। जुलूस मेला मैदान से निकलकर गांधी चौक होते हुए दुमका रोड, भागलपुर रोड होते हुए कैरी मजार शरीफ पर जाकर समाप्त हुई। जुलूस में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर 


पर बौंसी प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मालूम हो कि इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाते हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाके में ईद ए मिलाद उन नबी मनाया गया। इस दिन रात भर प्रार्थनाएं हुई और रविवार को जगह-जगह जुलूस निकाले गए। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर घर और मस्जिद को सजाया गया था और पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों को पढ़ा गया। मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र के काजी कैरी, कोल्हाडीह, बिरनिया, बलुआतरी, भुुरकुरिया सहित अन्य जगहों में जुलूस निकाला गया। लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के नारे लगाए और मस्जिदों में नमाज पढ़ी। मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी के दिन और जकात करने से अल्लाह खुश होते हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें