ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्याम बाजार से 15 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, श्यामबाजार के हाट से 15 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। बौंसी पुलिस के द्वारा धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव निवासी गुड्डू लैया, बौंसी थाना क्षेत्र के चिकनमाटी निवासी गुड्डू राय, कोल्हुआ गांव निवासी मंगरू ठाकुर, श्यामबाजार के गोपाल चौधरी, बुद्धन हांसदा, मारचुन लैया, सुगनाबथान के खागू मिर्धा, दलिया निवासी श्याम लाल यादव और उसका भाई दशरथ यादव, रतनसार गांव निवासी दासू मुर्मू, साहूपोखर गांव निवासी मनोज मुर्मू, कुशमाहा गांव निवासी प्रमोद मंडल, मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना
अंतर्गत बंगाली टोला निवासी गंगासागर, भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत गंगनिया के फतेहपुर निवासी गोपाल मंडल, झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन निवासी राजेंद्र साह की गिरफ्तारी नशे की हालत में की गई। वहीं दूसरी ओर बंधुआकुरावा पुलिस के द्वारा तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से धोरैया थाना क्षेत्र के चलना गांव निवासी रमेश राय, बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी जय नारायण यादव और झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाकूड़ा गांव निवासी कामदेव यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी 18 शराबियों को बांका न्यायालय भेजा गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें