ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। बौंसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से जमीन विवाद को लेकर दर्जनों
फरियादी थाना परिसर में पहुंचे। अंचला अधिकारी ने बताया कि दो जमीनी विवाद को थाना परिसर में ही निपटा दिया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित भारी संख्या में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के फरियादी मौजूद थे। बताया गया कि जिनका निपटारा नहीं हो पाया है। उन्हें अगले शनिवार को पुनः जनता दरबार में आने का निर्देश दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें