Bounsi News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड मुख्यालय एवं भलजोर चेकपोस्ट का लिया जायजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ने रविवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय सहित भलजोर चेकपोस्ट का जायजा लिया। सबसे पहले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सुखाड़ के आवेदन का हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया और जायजा लिया। मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को हो रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि 28 अक्टूबर तक आवेदन को पोर्टल पर अपलोड कर लिया 


जाए। इसके लिए दिन-रात कार्यों को सुचारू रूप से चालू रखने की हिदायत दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रखंड मुख्यालय से निकलकर बिहार झारखंड बॉर्डर भलजोर चेक पोस्ट पहुंचे। जहां उन्होंने शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए। बताया गया कि, शराब की तस्करी रोकने के लिए 24 घंटे पुलिस जवानों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को चौकसी बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें