ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा चौक समीप एक परती जमीन में शव को दफनाने को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गयी। हालांकि अंचलाधिकारी विजय गुप्ता और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ा चौक से पहले पुलिया के समीप सड़क किनारे खाली जमीन में एक पक्ष के द्वारा शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर विरोध करना शुरु कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा बताया गया कि, धीरे-धीरे शव दफनाने की जगह को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गये। हालांकि जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, बौंसी थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार, एएसआई
उमेश कुमार प्रसाद सहित अन्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराने का कार्य किया। हालांकि जिस जगह पर शव दफनाने की बात कही जा रही थी वहां पूर्व में भी शव को दफनाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि, वह जमीन सरकारी है। जिसको लेकर विवाद हो रहा था। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ने कहा कि जमीन की जांच करायी जायेगी और अगर उक्त स्थल सरकारी हुआ तो वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद कार्रवाई की जायेगी। हालांकि प्रशासन के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को रोकने का कार्य किया गया। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। अन्यथा माहौल तनावपूर्ण हो सकता था। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अभिनव राज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अयूब खान सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें