Pathargama News: होपना टोला में करम एकादशी व्रत धूमधाम से मनाया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  प्रखंड अंतर्गत पीपरा ग्राम पंचायत के होपना टोला गाँव में गत मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे के करीब प्रकृति परब करम एकादशी व्रत करमैती दीदी सब ने धूमधाम से मनाई। वहीं कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो जी ने बताया कि आज एकादशी व्रत के दिन अपने झारखंडी पारम्परिक गीत झूमर गाकर जावा डाली को नौ बार जगाती हैं| सब करमैती दीदी आज उपवास करती है| पद्मश्री डाॅ0 रामदयाल मुंडा कह गये जे नाची से बाची अपनी संस्कृति अपनी धरोहर को बचा कर रखें। मालूम हो कि करम परब कृषि आधारित परब है| करम अखाड़ा में भाई बहन मिलकर झूमर नाचते है| भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है| वही गीत गाती हैं देहो देहो करम देहो आशीष भईया हामर जियतय लाखो बरिस|

करम डाल को काट कर भाई लोग लाते हैं और रात में करम डाली का पूजा किया जाता है| उसमें धान फूल, खीरा का पता, खीरा, धान, आरवा चावल, दुबड़ी  घास, दूध, पानी, दिया बाती, अगरबत्ती यही सब लगता है| करम डाली पूजने के बाद गीत गाती हैं जले लागल दियरा चमके लागल बाती जलो रे दियरा आजू के राती, आज रे करम गोसाईं घारें दुवारे कायल रे करम गोसाईं कास नदीक पार मतलब कल सुबह जावा को नदी में विसर्जन कर दिया जाता है। मोके पर उपस्थित रामदेव महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, भीमराज महतो, निर्मल महतो, शशि मड़ैया, संतोष महतो, अजय भारती, दिव्यांश कुमार महतो, बबली महतो, प्रिया महतो, दीप्ति श्री महतो, सोनी महतो, राखी कुमारी, पुनम महतो, प्रीति महतो, मुन्नी महतो, आंचल महतो, काजल महतो, पायल महतो, कलावती महतो दर्जनों करमैती उपस्थित थे।

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें