Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चार शराबियों  को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बांका भेजा

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर सोमवार रात  जांच के क्रम में चार युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  सोमवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में चार युवकों  के शराब 

पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के नवटोलिया  गॉव के अंणधिर कुमार, भागलपुर जिला के खरिक बाजार थाना क्षेत्र ' के श्रवण कुमार, जीरो माईल थाना क्षेत्र के बहादूरपूर गाँव के राज किरण और झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपूर थाना क्षेत्र के तबारक अंसारी के रुप में हुई है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें