Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर बुधवार रात  जांच के क्रम में तीन युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  बुधवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में तीन युवकों  के शराब पीने की 

पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के गुरुद्वार गांव के उमाशंकर सिंह और कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया गांव के हिरालाल यादव और झारखंड के गोड्डा जिला के गोड्डा थाना क्षेत्र के कठौन गाँव के भुटकु खिरहर के रुप में हुई। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें