Godda News: गोड्डा कॉलेज हटिया हत्याकांड का सातवा अभियुक्त पटना से गिरफ्तार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   नगर थाना कांड संख्या 260/22, दिनांक 23/09/2022, धारा 147/ 148/ 149/ 341/ 342/ 323/ 325/ 307/ 302/ 504/ 506 भा०द०वि० एवं 12 पोक्सो एक्ट का सातवां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनांक 22 सितंबर 2022 को समय रात्रि 9 बजे के करीब गोड्डा नगर थाना अंतर्गत गोड्डा कॉलेज हटिया मैदान के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा सुनील मंडल, उम्र करीब 25 वर्ष, पे० स्व० अर्जुन मंडल, सा० पुनसिया, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा की हत्या एवं अनिल मंडल, उम्र करीब 32 वर्ष, पे० स्व० अर्जुन मंडल, सा० पुनसिया, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस संदर्भ में आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर गोड्डा नगर थाना कांड सं० 250/22 दिनांक 23 सितंबर 2022 को भा०द०वि० एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत दर्ज किया गया था। जिसके बाद उक्त कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह गोड्डा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कांड में संलिप्त कुल 06 अपराधकर्मियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

इसी मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कांड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त विक्रम कुमार महतो उर्फ विक्रम महतो, पिता कालीचरण महतो, सा० पथरा, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा निवासी के पटना (बिहार) में छुपे होने की सूचना प्राप्त हुई। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर पटना भेजा गया था जिसके द्वारा रविवार 25 सितंबर 2022 को पटना जिला के पीरबहोर थाना से प्राथमिकी अभियुक्त विक्रम महतो को गिरफ्तार कर गोड्डा लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अनुसंधान के क्रम में बिक्रम महतो के पास से मिले एक रेडमी मोबाईल को जप्त किया गया। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त का अपराधिक इतिहास में पूर्व में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 185/22, बीते दिनांक 18.07.2022 धारा 341/323/307/385/34 भा०द०वि० दर्ज है। प्रशासन द्वारा इस मामले में अनुसंधान अभी जारी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सातवां अभियुक्त मुख्य आरोपी बताया गया जो घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें