Bounsi News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव स्थित सौती बहियार समीप एक नहर से शनिवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है सड़ी गली अवस्था में शव बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि, शव 35 से 40 वर्ष के किसी व्यक्ति का है। हालांकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि, तीन-चार दिन पूर्व मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसमें यह शव कहीं से वह कर नहर में पहुंच गया। जिसके बाद मृतक का पैर नहर के जंगल और झाड़ियों में फस गया और यहां से आगे नहीं बढ़ पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के किसी ग्रामीण के द्वारा 


शव देखे जाने पर सौर किया गया। जिसके बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद बौंसी थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एस आई राजेश कुमार सिंह, पंकज किशोर एस आई मनेंद्र मिश्रा सहित पुलिस के जवान पहुंचे और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मौके पर अंगारु जबड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, पंचायत समिति सदस्य अभिनव राज सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें