ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के बुद्धू मुर्मू
एवं बगीचा गांव के सिकंदर ठाकुर को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया गया था। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें