ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक रेवाड़ी डिपो प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य प्रधान आज़ाद गिल, राज्य महासचिव श्री जगदीप लाठर, राज्य उप प्रधान श्री संदीप रंगा ने भाग लिया। श्री आज़ाद गिल व जगदीप लाठर ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए कर्मचारियों को कड़ा संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। ओर साथ के साथ निजीकरण के खिलाफ सांझा मोर्चा द्वारा 4 अगस्त को महाप्रबंधक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देने के लिये 2 घंटे के विरोध पर्दशन में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को अवगत करवाया।
राज्य उप प्रधान संदीप रंगा ने पूरे विस्तार के साथ सरकार की जो निजीकरण की मंशा चल रही है। उसके बारे में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहे कितनी भी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर ले पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी का सच्चा सिपाही घबराने वाला नही है। संयुक्त कर्मचारी संघ ने हमेशा से ही कर्मचारी हित मे काम किया है। और आगे भी करता रहेगा। श्री आज़ाद गिल जी ने कहा कि सरकार द्वारा 2017 की स्टेज कैरिज स्कीम संसोधन द्वारा 952 परमिट देकर विभाग को खोखला करके विभाग को बंद करना चाहती है। जिसमे परिवहन समिति की अनेको बसों को चलाया जाएगा। परंतु जब तक संयुक्त कर्मचारी संघ के सच्चे सिपाही जिंदा है वो विभाग का निजीकरण नही होने देंगे। इस मौके पर प्रधान यशपाल, प्रधान बीरसिंह गुर्जर, प्रधान अभिलाष, प्रधान चिराग, प्रधान रामौतार, प्रधान दिनेश, निरंजन चेयरमैन, नरेश मांदी, सुनील बजाड, त्रिलोक, बीरेन्द्र भाटोटिया आदि सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें