Jamshedpur News: जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, पल्टन मुर्मू अध्यक्ष एवं कान्हू मुर्मू महासचिव बने


 ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर :  जिला के जमशेदपुर
 प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव कीताडीह पंचायत भवन में  संपन्न हुआ, इस चुनाव में प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया शामिल हुए. मुखिया संघ के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार मुर्मू, सिंह मुर्मू, कालिदास टुडू , तथा सुमि कराई को चुना गया। पर्यवेक्षक के देख रेख में मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए  चुनाव  संपन्न कराया गया. अध्यक्ष पद के लिए पल्टन मुर्मू एवं प्रभु राम मुंडा ने नामांकन किया जिसमे पल्टन मुर्मू को कुल  40 मत प्राप्त हुए,वही प्रभु राम मुंडा को मात्रा 13 वोट मिले. इस प्रकार पल्टन मुर्मू ने प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किए गए. बताते चलें कि इससे पूर्व भी पल्टन मुर्मू मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज थे, श्री मुर्मू को अध्यक्ष पद का अनुभव  प्राप्त  होने से मुखियाओं को इसका लाभ मिलेगा. वही जमशेदपुर  प्रखंड  के मुखिया संघ के महासचिव के पद के लिए युवा मुखिया कान्हू मुर्मू को निर्विरोध चुना गया, कान्हू मुर्मू को महासचिव बनाने  जाने  की वजह तथ प्रशासन में अच्छी पकड़ के साथ  कानून के अच्छे जानकर बताया गया. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर। 

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें