Chandan News: सर्पदंश से शिक्षक हुए घायल, इलाज के बाद हुआ स्वस्थ

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत भैरोगंज से बड़ी खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों बांका जिले में बिच्छू एवं अन्य विषय जंतु के काटने से लगातार मौत होने की खबर जोरों पर प्रकाशित हो रही है. ज्ञात हो कि किसी विषैले जंतु के काटने पर ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़-फूंक कराने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद लोग अंधविश्वास के चक्कर से बाज नहीं आ रही है। ताजा मामला प्रखंड के धरहरा गांव में एक महिला को बिच्छू के डंक से झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देर होने से  मौत हो गई। वहीं 

कटोरिया प्रखंड के डेढ़ साल बच्ची को विषैले जंतु काटने से मौत हो गई। जहां अपनी बुद्धि एवं मानसिकता का परिचय दिखाते हुए एक शिक्षक को सांप के काटने पर समय रहते इलाज कराने से जान बच गई। जानकारी के अनुसार शिक्षक प्रखंड क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय भैरोडीह स्कूल में पदस्थापित है। गुरुवार शाम को को अपने दोस्तों के साथ सड़क पर घुमने निकले थे। इसी क्रम में किसी विषैले सांप ने काट लिया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु रेफरल अस्पताल कटोरिया पहूंचाया। जहां चिकित्सक डॉ दीपक भगत ने उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। मौके पर भैरोडीह विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार साह ने बताया कि इलाज के बाद नवनियुक्त शिक्षक अंजन कुमार खतरे से बाहर एवं पुरी तरह स्वस्थ हैं।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें