Chandan News: धरहरा गांव में बिच्छू के डंक से 33 वर्षीय महिला की हुई मौत

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बार ने पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 धरारा गांव की एक महिला बिच्छू के डंक से मौत हो गई है। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेती का मौसम होने के कारण मृतिका महिला संजू देवी पति विष्णु शाह उम्र 33 वर्ष धान की बिछड़ा उखाड़ने खेत गई थी । इसी क्रम में विषैले जंतु बिच्छू ने मृतिक के पैर में डंक मार दिया। जानकारी पर परिजनों ने लंबे समय तक झाड़-फूंक कराया कोई सुधार नहीं देखने पर  परिजन ने आनन-फानन में इलाज हेतु कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक 

डॉक्टर दीपक भगत ने प्रथम उपचार कर नाजूक स्थिति को देखते हुए  देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आकस्मिक मौत की घटना से पूरे परिवार सदमे में हैं। बता दें कि मृतक संजू देवी की शादी 10 पूर्व हुई थी जिसकी मायके जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत बताया गया। मृतका संजू देवी के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। जिसमें कृष्ण कुमार 8 वर्ष मौसम कुमारी 6 वर्ष सिवान कुमार 3 वर्ष है। बहू की मौत से सास ननकी देवी ससुर हरखू साह,व देवर सह वार्ड सदस्य महेश शाह आदि परिजन आहत हैं। वहीं पति विष्णु साह कमाने परदेस गया था। पति को आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,प्रधान संपादक,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें