Chandan News: क्राइम मीटिंग में एसपी ने अपराध पर नियंत्रण एवं लंबित मामलों के निष्पादन का दिया आदेश, 12 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

 ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज दिनांक 11 अगस्त गुरुवार को चांदन थाना क्षेत्र के चांदन ब्लॉक  सभागार कक्ष में बांका पुलिस अधीक्षक डॉ0 सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। मासिक अपराध गोष्ठी में बांका जिला के सभी थाना अध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, बांका, बौंसी, कटोरिया, रजौन, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र बांका, अनुमंडल बांका बेलहर पुलिस, उपाधीक्षक मुख्यालय बांका सहित पुलिस कार्यालय बांका एवं पुलिस केंद्र बांका पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। उक्त मासिक बैठक में शामिल पुलिस अधीक्षक डॉ0 सत्य प्रकाश द्वारा  जुलाई 2022 में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत जिला अंतर्गत प्रतिवेदित महत्वपूर्ण काण्डों के अनुसंधान में पाई गई त्रुटि एवं उसका निराकरण करने का निर्देश दिया गया



 तथा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही अवैध शराब के तस्करी, भंडारण, परिवहन तथा अवैध उत्खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा अतिरिक्त मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश द्वारा अनुसंधान विधि व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण बरामदगी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका श्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को बालू माफिया कालू यादव को गिरफ्तार करने के संबंध में सम्मानित किया गया। इसके अलावा लूट कांड असफल करने वाले बांका टाउन थाना के शंभू यादव, पुअनि अजय शर्मा ,पुलिस बल राजकुमार ठाकुर, नीरज कांत पासवान, अनूप कुमार तथा संजय कुमार को सम्मानित किया गया एवं बाराहाट थाना अध्यक्ष कपिल देव सिंह व अमरपुर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा कांड अनुसंधान लक्ष्य से अधिक निष्पादन करने से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान को जुलाई माह में सबसे अधिक मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी परिवहन भंडारण तस्करी के विरुद्ध कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अमरपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव, धनकुंड थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, नवादा थाना अध्यक्ष दीपक पासवान, सुईया  थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नवादा थाना के चौकीदार संजीव कुमार अवधेश कुमार को अवैध शराब के विरुद्ध संकलन करने एवं मद्य निषेध के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान देने को लेकर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अपने अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। किसी थाना क्षेत्र में शराब बिकने पर कार्रवाई होना तय है।  इसलिए संबंधित थानों के थानाध्यक्ष बॉर्डर इलाके में गश्ती तेज कर दें और नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर झारखंड की और से आने वाले वाहनों का जांच करें तथा फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें, जिससे अपराध में नियंत्रण हो सके।


उमाकांत साह, संवाददाता चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें