ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर एवं बंधुआकुरावा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। मंगलवार को बौंसी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं बंधुआकुरावा थाना परिसर में थानाध्यक्ष मंटू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा
लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने कहा कि, हर पर्व की भांति इस पर्व को भी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाना है। अपनी परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी भी तरह की अफवाह की जानकारी मिलने पर इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को देना है। जबकि थानाध्यक्ष के द्वारा सभी लाइसेंस धारियों को लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के साथ-साथ नए लाइसेंस धारियों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें