Bhagalpur news:महागठबंधन की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा को बिहार की सत्ता से बेदखल कर महागठबंधन की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमिटि ने मंगलवार शाम कचहरी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा उत्सवपूर्वक खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा आमजनों के बीच मिठाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अभय आनन्द ने कहा कि बिहार की सत्ता से भाजपा के बेदखल होने के बाद केन्द्र की सत्ता से भी भाजपा का बेदखल होना तय है। इतिहास गवाह है कि जब जब बिहार की राजनीति ने करवट लिया है तब तब देश की राजनीति में निश्चित रूप से परिवर्तन हुआ है। भाजपा की यह सुनियोजित योजना है कि वह अपने विरोधी पार्टी को समाप्त कर देश में तानाशाही कायम कर सके। जिसका इजहार पिछले सप्ताह पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की एक सभा किया था। जिला कांग्रेस कमिटि के नेता अभिषेक चौबे ने कहा कि भाजपा का बिहार की सत्ता से पतन बिहार की गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत करेगी। इस मौके पर जयशंकर ठाकुर, जावेद सालेह अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, विजय झा गांधी, सोईन अंसारी, राजेश सिंह, अभिमन्यु यादव, विशाल कुमार, रमीज राजा, बड्डु खान, राजेश रंजन राजू, मो० अंसार राईन, अभिषेक झा सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें