ग्राम समाचार न्यूज : IMA रेवाड़ी की मिशन पिंक हेल्थ टीम द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में "एनीमिया फ्री कैंपेन" मुहिम के तहत छात्राओं में खून की कमी की जांच (एनीमिया/ हिमोग्लोबिन) एवं लड़कियों मे सामान्यतः होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव हेतु जागरूकता camp का आयोजन MPH Chairperson Dr Kanchan yadav की अध्यक्षता मे किया गया.
Camp मे स्कूल में उपस्थित सभी छात्राओं में हिमोग्लोबिन की जांच की गई जिनमें से 45 छात्राएं में खून की कमी मिली उनको यथासंभव चिकित्सक परामर्श एवं इलाज के लिए अवगत करवाया गया।
कैंप के दौरान MPH सेक्रेटरी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन यादव ने छात्राओं में सामान्यतः होने वाली बीमारियों जैसे एनीमिया एवं किशोरावस्था में होने वाली अन्य बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव एवं इलाज के बारे मे बताया।
कैंप में Hb की जांच डॉ गजेंद्र यादव लैब एवं डॉ सुरेखा यादव पैथोलॉजी lab द्वारा की गई।
इस मौके पर डॉ सुरेखा यादव पैथोलॉजिस्ट, सिविल अस्पताल से डॉ सुरेंद्र, विद्यालय प्रिंसिपल श्री मंगतराम, मैडम पायल , अन्य अध्यापक गण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
आईएमए प्रधान डॉ आर बी यादव ने बताया कि यह आई एम ए की मिशन पिंक हेल्थ टीम का सामाजिक जिम्मेदारियों का वहन करने वाला सतत अभियान है जो हमेशा चलता रहता है ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें