Pathargama News: जैविक खेती की बढ़ावा के लिए महिलाओं ने निकाली रैली




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार 17 जुलाई को प्रखंड अंतर्गत महेशलिट्टी पंचायत के गंधर्वपुर गांव में प्रदान संस्था के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने संदेश दिया कि हमें रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती की ओर बढ़ना है। वर्तमान स्थिति में यह देखा जा रहा है की फसलों में रासायनिक खादों का काफी ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है जिससे मिट्टी की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होते जा रहा है। उक्त बात के समर्थन में प्रदान संस्था के एग्जीक्यूटिव आशुतोष ने बताया कि लोगों द्वारा अधिक उपज पाने के लिए अपने खेतों में रासायनिक खाद के प्रयोग की मात्रा बढ़ाई जा रही है परंतु फसल की उपज ज्यों की त्यों है। इससे साफ पता चलता है कि मिट्टी की उर्वरक क्षमता अब कम हो रही है| ऐसे में हमें रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल बंद करना ही होगा वरना आने वाले समय में हमारे खेत की मिट्टी बिल्कुल बंजर हो जाएगी। प्रदान संस्था पथरगामा प्रखंड के चिलरा, लतौना, परस्पानी, मांछीटांड़, महेशलिट्टी, चिलकारा गोविंद और पिपरा पंचायत में जैविक संसाधन केंद्र का निर्माण किया गया है जिसमें जैविक खाद एवं दवाई उपलब्ध है वहां से इच्छुक किसान अपने खेत के लिए जैविक उत्पादों को खरीद कर अपने खेत में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें