Godda News; रेनबो म्यूजिकल ग्रुप ने स्वर्गीय गायक भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज बुधवार को स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बुधवार शाम शोक -सह- श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रसिद्ध पार्श्व गायक एवं गजल गायक भूपेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंडोर स्टेडियम के कुश्ती- कक्ष में आयोजित सभा में कला-संस्कृति विभाग के जिला संयोजक व रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा, रेनबो के संरक्षक अमित राय, सचिव मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, प्रसिद्ध गायक - उदघोषक व संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, सदस्य नीतीश आनंद, आशीष कश्यप एवं रौशन कुमार साह ने स्व. भूपेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके शानदार कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने 82 वर्षीय भूपेंद्र सिंह के कोविड - 19 की वजह से निधन को हिन्दुस्तानी संगीत जगत की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए एक युग का अंत कहा। गायक मिथिलेश कुमार ने फ़िल्म हकीकत में गाए उनके गीत को गाकर स्व. सिंह के साथ-साथ महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्वर-श्रद्धांजलि दी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें