Chandan News: श्रावणी मेला पर लगाए गए पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज ड्यूटी से रहा नदारद

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर चलने वाले श्रद्धालुओं के प्रति किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना हो जिसे लेकर कांवरिया पथ पर जगह जगह जिलाधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक बांका के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा अस्थाई थाना पुलिस को भी अन्य जगहों पर लगाई गई है। वहीं 16 जुलाई शनिवार देर शाम को जिलाधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ने कांवरिया पथ पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी 

का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कुल 13 जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों व अन्य पुलिस बल ड्यूटी से नदारद पाया। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 दिन का वेतन काटा गया तथा इसके उपरांत ड्यूटी से गायब सभी पुलिसकर्मियों का स्पष्टीकरण मांगा गया। जानकारी के अनुसार कांवरिया पथ स्थित सुग्गासार मोड़ से लेकर कटोरिया कंट्रोल रूम तक कुल 13 जगहों पर पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी जो ड्यूटी में अनियमितता बरतते हुए ड्यूटी से गायब पाया गया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें