ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत अंतर्गत जिरो पहरी गांव की एक महिला सकीना बीवी को बिच्छू काटने से मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकीना बेबी की उम्र 63 वर्ष पति मुस्तकीम अंसारी ग्राम जैरोपहरी की रहने वाली थी। घटना को लेकर मृतक के पुत्र पत्रकार सह वार्ड सदस्य मुर्तजा अंसारी ने बताया कि शनिवार रात्रि 1 बजे के लगभग मेरी मां सकीना बीवी टॉयलेट के लिए घर से बाहर शौचालय की ओर जा रही थी, इसी क्रम में चप्पल पहनते ही चप्पल पर पहले से बैठे बिच्छू ने तुरंत डंक मार दिया ।इस दौरान रात्रि को गाड़ी व्यवस्था कर रेफ़रल अस्पताल कटोरिया ले जाने के
क्रम में कटोरिया चौक पर ही मां ने दम तोड़ दिया। बताया कि मां सकीना बेबी हमेशा ब्लड प्रेशर बीमारी से ग्रसित थी। बिच्छू काट लेने से सहन नहीं कर पाई और अपना दम तोड़ दिया। यह घटना को सुनते ही गांव के लोग देखते ही देखते काफी तादाद में एकत्रित हो गए और धार्मिक नियमानुसार गुसूल देकर जनाजे की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने बताया किै नसीमा बीवी शांति प्रिय, दयावान महिला थी जो समाज के प्रति सद्भाव और श्रद्धा पूर्वक अदबो येहतराम के साथ रहा करती थी। सकीना बीवी ने अपने पिछे पुत्र अलाउद्दीन अंसारी, मुबारक अंसारी, मोहम्मद मुर्तजा अंसारी,वो पुत्री बेगुन निशा लेकून बीवी, जहीदा बीवी आदि परिजन को छोड़ कर इस दुनिया से अलविदा कर गई।मौत के जनाजे को लेकर परिजन रो रोकर बुरा हाल है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें