Bounsi News: पांच दिनों तक बंद रहेगा आरटीपीएस काउंटर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को 5 दिनों तक आरटीपीएस से संबंधित कार्य के लिए रुकना होगा। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई की रात्रि 9 बजे से 25 जुलाई की सुबह 9 बजे तक सर्विस प्लस यानी आरटीपीएस का साइट मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया जायेगा। इस समय 

अवधि में इंजीनियरों की टीम के द्वारा साइट के मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा। बताया गया कि, इन 5 दिनों में आरटीपीएस काउंटर पर किसी भी प्रकार की जाति, आवासीय, आय, ओबीसी, आचरण प्रमाण पत्र का कार्य बाधित रहेगा। प्रखंड लेवल से लेकर जिला स्तर तक किसी भी तरह का कोई कार्य संभव नहीं हो पायेगा। अंचलाधिकारी ने बताया है कि, जिन्हें जरूरत है। वह 22 जुलाई तक अपना काम निपटा लें। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें