ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोकुला में विद्यालय शिक्षा समिति का चयन को पूरा कर लिया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद शिक्षक अशोक यादव और फिजिकल टीचर मोनू रंजन की मौजूदगी में समिति का चुनाव कराया गया। बताया जाता है कि विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव किरण कुमारी चयनित हुई।
जानकारी हो कि यहां पर पूर्व में चार बार विवाद की वजह से समिति का चयन नहीं हो पाया था। बंधुवा कुरावा पुलिस की मौजूदगी में सचिव के साथ साथ सदस्य का चयन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हुस्न आरा सहित अन्य शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें