Bounsi News: मंदार में भ्रमण के लिए कांवरियों की जुट रही है भीड़

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर मंदराचल पर्वत एवं इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों कांवरियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। सुल्तानगंज से जल उठा कर देवघर में जल अर्पण करने के बाद कांवरिया सबसे पहले बासुकीनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और यहां के बाद कांवरियों का जत्था ऐतिहासिक मंदराचल पर्वत पहुंचकर पूजा अर्चना और भ्रमण कर अपनी थकान मिटाने का काम कर रहे हैं। नेपाल, भूटान, सिक्किम, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, भागलपुर 

सहित अन्य जिलों के कांवरिया प्रतिदिन हजारों की संख्या में मंदार पहुंच रहे हैं। पापहरणी सरोवर में पवित्र स्नान कर रहे हैं। फारबिसगंज से आए कांवरिया रोहित कुमार ने बताया कि, उनके शायद 28 लोगों का समूह मोटरसाइकिल से देवघर और बासुकीनाथ पूजा अर्चना के लिए आए थे। वापसी में उन लोगों ने मंदार भरवाना और पूजा अर्चना करने का मन बनाया। कांवरियों ने बताया कि, यहां आकर मन को काफी प्रसन्नता मिली है। यहां के बारे में सुना था। पहले कभी आया नहीं था। हजारों की संख्या में कांवरिया मंदार पहुंचकर आनंद उठाया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें