बनौंधा न्युज :- बनौधा ग्राम में एक हाईवा अनियंत्रित होकर घर में घुसा। तीन की मौत, पांच लोग घायल?

 











ग्राम समाचार, बनौंधा:-  मेहरमा प्रखंड के बनौधा गांव में एक हाईवा अनियंत्रित होकर घर में घुसा, तीन की मौत, पांच लोग घायल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बनौधा गांव निवासी मनोज पासवान के घर में तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवा अनियंत्रित होकर सीधे घर में घुस गया। वहीं बताया गया कि उस घर में कुल आठ लोग मौजुद थे। जिसमें तीन लोग मौके पर ही मौत हो गया। एवम पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं बताया गया कि तीन मृतकों के नाम (1)नूतन देवी, (2)अभिषेक कुमार, (3) सुमन कुमार है। वहीं पांच घायलों के नाम (1) रोहित कुमार (2) गौरी कुमारी (3) अमन कुमार (4) गूंजा कुमारी (5) पुजा देवी शामिल हैं। वहीं सभी घायलों का ईलाज मायागंज ऑस्पिटल भागलपुर में कराया जा रहा है। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह पता चला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिल कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया है। एवम स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि तत्काल सहायता राशि मुहैया कराई जाए। जिसको लेकर मेहरमा के अंचलाधिकारी(C.O) सुनील कुमार के द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप मे पचास हजार रुपए करके तीनों मृतकों के परिजनों को दिया गया। वहीं पांच घायल लोगों को भी दस हजार रुपए करके दिया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस जाम को हटाया गया। वहीं इस बड़ी घटना को लेकर गांवों में कोहराम मचा हुआ है। 

संवाददाता :-  अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, मेहरमा, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - अजय आर्यन

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें