ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी - राजपूत धर्मशाला भिवानी में रविवार को दोपहर 2 बजे हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की आम सभा आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सभा के संरक्षक कंवर आर पी सिंह (सेनि) आई ए एस ने सभा की अध्यक्षता की । सर्वसम्मति से संरक्षक महोदय को सभा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत किया गया । संरक्षक आर पी सिंह ने उपस्थित जिलाध्यक्षों से विचार विमर्श कर रेवाड़ी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौहान को अध्यक्ष व मैनेजर ओमबीर सिंह तंवर को उपाध्यक्ष घोषित किया ।अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत भी कर दिया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश चौहान ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए वजीरपुर गुरूग्राम निवासी तिलक राज चौहान को महासचिव व चांग भिवानी के सरपंच कंवरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष व दधलाना पानीपत के यशपाल राणा को सभा का प्रचार मंत्री नियुक्त किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, ठाकुर लाल सिंह तंवर, अजीत सिंह डी जी एम,प्रिंसीपल मामन सिंह परमार, प्रो दशरथ चौहान, डा हरेन्द्र पाल राणा, हरिचंद भाटी, एम एस राघव, देवेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, जगजीत परमार, डा विजय पुंडीर, सुधीर परमार, तेजपाल सिंह चौहान, अमित चौहान एडवोकेट, सतेन्दर परमार, एच एन सिंह, श्याम पाल राघव,ठाकुर छगन सिंह राठौर, सतपाल राठौर, ठाकुर सावंत सिंह, विक्रम सिंह, वेदपाल परमार, चन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, रमेश तंवर, सूबेदार बीर सिंह तंवर, भिवानी, घरौंडा, पलवल, राजौंद, कालका के नवनिर्वाचित पार्षदों सहित समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें